तजा खबर

चुनाव परिणाम के बाद औरंगाबाद जिले के दक्षिणी इलाके में तनाव व्याप्त, कभी भी हो सकती है अप्रिय घटनाएं


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


लोक सभा चुनाव परिणाम घोषित होते ही औरंगाबाद जिले के देव, ढीबरा, टणडवा, अम्बा, माली तथा नबीनगर थाना क्षेत्र के कई गांवों में दो पक्षों के बीच तनाव गहरा गया है। यदि समय रहते स्थानीय बुद्धजीवियों तथा प्रशासन सतर्क नहीं हुए तो स्थिति बेकाबू हो सकता है। सूत्रों से जानकारी के अनुसार चुनाव परिणाम से एक पक्ष जहां आक्रोशित हो गया है वहीं दूसरी पक्ष काफी उत्साहित है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में तनाव का रुप ले लिया है।इस बीच ढीबरा थाना क्षेत्र से कुछ ग्रामीणों ने खबर सुप्रभात को मोबाइल फोन पर मार -पीट एवं बाइक छिनने की घटना की जानकारी दी गई है। हला की इसकी अधिकारिक पुष्टि संवाद लिखे जाने तक नहीं हुई है।