तजा खबर

मुखिया एवं उप मुखिया का प्रशिक्षण प्रारंभ

अम्बुज कुमार, खबर सुप्रभात

औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में बहुदेशीय भवन में आज 22 सितम्बर 022 को वित्त वर्ष 2023-2024 का विकास योजना के तहत प्रखंड के सभी मुखिया एवं उप मुखिया का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में डुमरी पंचायत के मुखिया रविन्द्र यादव , संडा पंचायत के मुखिया गुलाम सरवर, सुही पंचायत के मुखिया संजीत यादव के अलावे लगभग सभी पंचायत के मुखिया एवं उप मुखिया

उपस्थित थे। विदित हो कि वित्त वर्ष 2023-2024 का विकास योजना के लिए अभी से ही पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से आरम्भ हो गया है जो 27 सितम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर पंचायत राज पदाधिकारी हरेंद्र कुमार चौधरी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *