तजा खबर

हरिहरगंज, ब्रेकिंग न्यूज : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, विरोध में सड़क जाम

हरिहरगंज (पलामू) संवाद सूत्र खबर सुप्रभात सामाचार सेवा

बिहार झारखंड के सीमावर्ती पलामू जिले के हरिहरगंज में एनएच 139 पर हीरो शोरूम के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो जाने की जानकारी मिली है। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने एनएच 139 को जाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक का पहचान औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराज बिगहा निवासी

सरोज पाण्डेय (40) वर्ष पिता राजेश्वर पाण्डेय के रूप में हुई है। घटना के जानकारी मिलते ही मृतक के घर हाहाकार मच गया है। तथा परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों एवं आस पास गांवों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना पर बिराज बिगहा निवासी एवं जदयू नेता बिरेंद्र पाण्डेय, शिक्षक मुकेश पाण्डेय, पैक्स अध्यक्ष के उम्मीदवार रहे जयबिंद पाण्डेय, कुटुंबा व्यापार मंडल अध्यक्ष छोटे लाल पाण्डेय, जगई निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामप्रवेश पाण्डेय, बलिया पैक्स अध्यक्ष व पूर्व मुखिया कपिल देव पाण्डेय, पूर्व मुखिया अभिराम पाण्डेय, हरिहरगंज में चर्चित कपड़ा व्यवसाई भरत तिवारी ने दुख व्यक्त करते हुए मृतक एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *