अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
नवरात्रा में दुर्गा पूजा अनुष्ठान में जब भजन संध्या या भक्ति जागरण नहीं हो, तो पूजा का आनंद ही फीका -फीका दिखता है। वहीं यदि अच्छे कलाकार द्वारा भक्ति के गीत गाये जाते हैं, तो पुरा वातावरण ही भक्तिमय हो जाता है एक श्रोतागण झुमने – नाचनें एवं ताली बजानें में मशगुल हो जाते हैं। ऐसा ही भजन संध्या एवं भक्ति जागरण का कार्यक्रम मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दशवतखाप में बीते रात आयोजित की गयी । मशहुर भजन गायिका श्वेता सिंह नें जैसे ही मंच से देवी गीत ” निमिया के डाढ़ मैया, लागेला झुलुअवा ” गाना शुरू किया तो पुरा वातावरण भक्तिमय बन गया । श्रोता खड़े होकर झुमने लगे तथा दोनों हाँथ उपर कर खुब तालियाँ बजायी । देर रात तक भक्ति गीतों का कार्यक्रम चलता रहा । दुर्गा पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुज सिंह एवं सचिव पिंटु सिंह नें कलाकारों को अंगवस्त्र तथा माला देकर सम्मानित किया ।

