तजा खबर

राष्ट्रहित के लिए हो राजनीति:पुरुषोत्तम

निशांत कुमार , खबर सुप्रभात

आज औरंगाबाद शहर के वार्ड नम्बर 20 दिवाकर कॉलोनी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 98वीं जन्मदिवस भाजपा नेता विनोद शर्मा के आवास पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव और संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह द्वारा किया गया।इस क्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद  और समाजसुधारक पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों की चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम से हुई।भारत रत्न अटल जी की जीवनी पर चर्चा करते हुए  पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित है।उन्होंने देश को मजबूत और विकसीत बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।उनकी विकास की पहल ने करोड़ो भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।कार्यक्रम में उपस्थित पूर्वजिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, सुनील शर्मा एवं अविनाश कुमार ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी एक महान राष्ट्रवादी थे जो कुशल वक्ता,महान कवि और सक्षम प्रशासक और उल्लेखनीय सुधारवादी के रूप में दुनिया मे अपनी पहचान बनाई।सार्वजनिक जीवन मे उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकेगा।सबको साथ लेकर चलने में उनका कोई शानी नही था।परमाणु परीक्षण, अन्नतोदय योजना,नदी जोड़ो योजना,स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना

आदि दूरदर्शी सोच आज राष्ट्र को मजबूत करने में सहायक  भूमिका अदा कर रहे हैं।आज देश की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित में काम कर रही है।अटल जी जैसा व्यक्तव्य कला दुर्लभ है।नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने विषय प्रतिपादन का नया रिकॉर्ड बनाया।संसद उन्हें पूरे मनोयोग से सुनती थी।तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हाराव ने उन्हें विदेशी प्रतिनिधि मंडल का नेता बनाया ये विशेष अवसर था।उन्होंने देश के बाहर भारतीय जनतंत्र की प्रतिष्ठा बढ़ाई और कहा कि हम भारत मे विरोधी दल के नेता है पर देश के बाहर भारत के प्रतिनिधि।और आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास भी यही है।इस अवसर पर भाजपा नेता रघुनाथ राम, अनिल सिंह, विकास चन्द्रवंशी, रमाकांत सिंह, विनोद सिंह, सुनील सिंह, जयकिशोर मिश्रा, सर्वेश सिंह, विश्वनाथ सिंह, वीरेंद्र कुमार, मनोज सिंह, राजेश पांडेय, विमल साव, गौरव, शशांक शेखर सहित अन्य लोगों ने श्रद्धाजंलि अर्पित कर अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *