अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
लोक आस्था का महापर्व कार्तिक छठ पूजा आज ‘नहाए-खाए’ के साथ शुरू हो रहा है। यह चार दिवसीय पर्व 16 नवंबर, सोमवार को ‘उषा अर्घ्य’ के साथ समाप्त होगा। छठ पूजा केवल धार्मिक विश्वास का प्रतीक नहीं, बल्कि सूर्य देव की आराधना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आत्मसंयम का अनूठा उदाहरण भी है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर यह पर्व अब विश्वभर में बसे भारतीयों की पहचान बन गया है।
