अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद सुंदरगंज-चतरा मोड़ पर व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के पूर्व लोक अभियोजक वरीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह के माता फूलकुमारी देवी के पुन्य तिथि पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात उपस्थित बड़े संख्या में गरीब ग्रामीणो के बीच कम्बल वितरण किया गया, पूर्व लोक अभियोजक सह बीपी
मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हमारा



ट्रस्ट जनकल्याणकारी कार्य के शुरुआत करने जा रही है हमें उम्मीद है कि इससे अधिक से अधिक लोग लाभांवित होंगे, गरीबों और जरूरत मंदों के सेवा और यथासंभव सहयोग ही मानवता है,इस कम्बल वितरण समारोह का अध्यक्षता अम्बुज कुमार सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक दाउदनगर इंटर कालेज ने किया इस अवसर पर अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही, समाजसेवी अरूण कुमार सिंह, जदयू नेता इमरान आजाद, पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र यादव सहित अन्य उपस्थित थे,
