मदनपुर (औरंगाबाद) सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बनिया पंचायत की पंचायत समिति सदस्या बबिता देवी नें बनिया पंचायत के रविदास टोला को सड़क निर्माण कराकर जोड़ने की माँग सरकार से पत्र लिखकर की है। समिति सदस्या नें प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि मेरे द्वारा माननीय मंत्री, ग्रामिण कार्य विभाग, सचिव, अभियंता प्रमुख गामिण

कार्य विभाग बिहार एवं कार्य पालक अभियंता, ग्रामिण कार्य विभाग ( कार्य प्रमंड़ल, औरंगाबाद ), जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद को पत्र लिखकर बनिया पंचायत के बनिया टोले रविदास टोला को सड़क निर्माण कराकर आवागमन सुगम करानें की माँग की है। उन्होनें पत्र में जिक्र किया है कि रविदास टोला में एक हजार की आबादी महादलित समुदाय की है। जो नयका आहर के पीण्ड़ होकर आना – जाना करते हैं । बरसात के दिनों में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि मोती बिगहा जानें वाली सड़क से नयका आहर का पीण्ड़ होते हुए रविदास टोला को पक्की सड़क से जोड़ दिया जाता है, तो इस मार्ग से कई और गाँवों के लोगों को भी आवागमन का मार्ग सुगम हो जायेगा ।
