ओबरा/ औरंगाबाद संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
ओबरा थाना क्षेत्र के तारा गांव से एक हृदय विदारक घटना प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार पूजा देबी (26) के शादी लगभग पांच वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज से तारा निवासी राजकुमार दास के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद से ही पती एवं ससुराल वालों ने पूजा को दहेज़ के लिए

मारपीट व प्रताड़ित करते थे। लेकिन मैके वालों ने दहेज देने में समर्थ नहीं थे। इसी कारण पूजा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। मौत के बाद जब पूजा के मौत की जानकारी उसके मैके वालों को हुई तो आनन फानन में पूजा के भाई ने ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या कर शव को आनन फानन में जला देने और साक्ष्य को मिटा देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिक दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूजा के पति राजकुमार दास सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी है।
