जनसमस्याओं के विरुद्ध माकपा के धरना 28 नवम्बर को


औरंगाबाद: ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


जिले में व्याप्त जनसमस्याओं तथा सरकार प्रायोजित योजनाओं में लूट, जनशिकायत के बावजूद जांच के नाम पर दोषियों को बचाने, जिले में लम्बित सिंचाई परियोजनाओं को पुरा कराने और किसान के खेतों में पानी पहुंचाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे मनमानी तथा भ्रष्टाचार, हडियाही (बटाने ) नहर परियोजना में अबतक हुए लूट का सीबीआई से जांच कराने, एससी-एसटी छात्रवृत्ति में हुए घोटाला के

जिम्मेवार लोगों के विरुद्ध अविलम्ब कारवाई करने, फर्जी प्रमाण पत्र पर नियोजित शिक्षक को जांचोपरांत कारवाई सुनिश्चित करने और जांच के नाम पर बचाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी जांचोपरांत कारवाई सुनिश्चित करने, नबीनगर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र पर नियुक्त सुपरवाइजर के विरुद्ध जांचोपरांत कारवाई सुनिश्चित करने, नबीनगर एससी-एसटी छात्रावास को जिर्णोद्धार कराने तथा अतिक्रमण से मुक्त कराने, पुस्तकालय को जिर्णोद्धार कराने आदि सवालों पर माकपा द्वारा आगामी 28 नवम्बर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना जिलाधिकारी के समक्ष देने का ऐलान किया है। माकपा जिला कमिटी द्वारा धरना के तैयारी को लेकर जनसंपर्क तथा पर्चा बांटकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।