अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात।
अम्बा थाना में पदस्थापित एस आई परमानन्द सिंह को सेवानिवृत्त होने पर रविवार को अम्बा थाना परिसर में सम्मान पूर्वक अंगवस्त्र , गुलदस्ता एवं बुके देकर विदाई दी गई। विदाई समारोह का अध्यक्षता थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने की ।इस अवसर पर एस आई अनन्त कुमार ,सुबोध कुमार सिंह , देवेन्द्र कुमार सिंह , ए एस आई पंकज कुमार झा के अलावे दर्जनों थाना में पदस्थापित वरीय एवं कनीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।