तजा खबर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, पीएम मोदी की मन की बात होता है प्रेरक : पुरुषोत्तम

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

शहर के श्रीकृष्ण वार्ड-20 में भाजपा नेता बिनोद कुमार शर्मा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधे लोगों से कनेक्ट होने वाला कार्यक्रम मन की बात का आज सुना गया। पीएम मोदी के मन की बात का यह 108वां एपिसोड था।इस एपिसोड में पीएम मोदी ने युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया. साथ ही पीएम मोदी ने AI टूल्स को लेकर भी युवाओं को मंत्र दिया।
पीएम मोदी ने इस मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने लोगों से संवाद किया और कुछ नई और रोचक बातें भी शेयर की। पीएम मोदी ने मन की बात के द्वारा लोगों को 2024 की शुभकामनाएं दी। ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष, हमारे देश ने, कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं, 2024 में भी हमें इसी भावना और मोमेंटम को बनाए रखना है।साथियो, आज भी कई लोग मुझे चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सन्देश भेजते रहे हैं। मुझे विश्वास है कि मेरी तरह आप भी, हमारे वैज्ञानिकों और विशेषकर महिला वैज्ञानिकों को लेकर गर्व का अनुभव करते होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा ‘राष्ट्र प्रथम’ इससे बड़ा कोई मंत्र नहीं।इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारतीय, अपने देश को विकसित बनाएंगे, आत्मनिर्भर बनाएंगे. आप सभी 2024 में सफलताओं की नई ऊंचाई पर पहुंचे, आप सभी स्वस्थ रहें, फिट रहें, खूब आनंद से रहें।पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का संवाद आम कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही प्रेरक होता है।इससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है।इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील शर्मा, राकेश कुमार देवता, तीर्थनारायन वैश्य, अविनाश कुमार, रघुनाथ राम, रमाकांत सिंह, बिनोद सिंह, छोटू कुमार, सुनील सिंह, टुन्ना गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।