तजा खबर

जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया विवेकानंद के जयंती

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

12 जनवरी (शुक्रवार) को विवेकानंद जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी ने स्वर्गीय विवेकानंद की जयंती मनाते हुए उनके जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कार्यक्रम में यह कहा कि विवेकानंद से विश्व मे भारत का सम्मान बढ़ा तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर देश के युवाओं से यह अपील की गई कि युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलते हुए देश के निर्माण में अपना योगदान करें। इस कार्यक्रम में विचार व्यक्त करने वाले व्यक्तियों में राकेश कुमार सिंह(पप्पू सिंह)जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी , रामविलाश सिंह प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमिटी,अनिल कुमार सिंह अधिवक्ता, गजेंद्र कुमार पाठक अधिवक्ता, राजेश कुमार देव उमा देवी महिला नेत्री, मदन प्रसाद सिंह , राशिद अली खान,इरफान अंसारी,उदय पासवान,रवि कुमार सिंह,आदि। नेताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।