तजा खबर

काराकाट संसदीय क्षेत्र के दाउदनगर व नबीनगर में गहराया पेयजल संकट

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

काराकाट संसदीय क्षेत्र के औरंगाबाद जिला अंतर्गत अनुमंडल मुख्यालय दाउदनगर व प्रखंड मुख्यालय नबीनगर में इन दिनों पेयजल संकट गहराने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पेयजल के लिए आम लोग त्राहिमाम कर रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधि और अधिकारी मानें तो बेख़बर बने हुए हैं। यदि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को यदि इन दिनों कोई चिंता है तो सिर्फ मतदान और चुनाव का चिंता है। जानकारी के अनुसार दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के प्रायः सभी वार्डों में पेयजल संकट है लेकिन जानकारी के अनुसार चार पांच वार्डों में पेयजल संकट भयंकर रुप धारण कर लिया है। इसी तरह नबीनगर प्रखंड मुख्यालय का भी यही हाल है और पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों का हाल बेहाल है। सभी जलाशयों में धूल उड़ रहा है तथा खेतों में दरार बन चुका है। पशु पक्षी तक बुंद बुंद पानी के लिए छटपटा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल संकट से नीपटने के लिए समय पूर्व यदि जिला प्रशासन सचेष्ट रहता तो पेयजल संकट इस कदर नहीं होता।