तजा खबर

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिया इस्तीफा

पटना, संवाद सूत्र खबर सुप्रभात

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भेजे चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इन दिनों राजद में अपने आप को अपमानित समझ रहे थे और इसलिए काफी नराज थे। वैसे तो प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद पूर्व में भी समय समय पर अपना नाराजगी ब्यक्त करते रहे हैं और राजद में उन्हें अपमानित

होने का खबर मिडिया के सुर्खियों में बनते रहा है। लेकिन नाराजगी को पाटने में नेतृत्व सफल होते रहा था। लेकिन इस बार उनके नाराजगी गहराता गया और अंततः वे अपने पद से इस्तीफा दे दिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जगदानंद सिंह इस बार इस्तीफा देने के पूर्व राजद प्रदेश कार्यालय से अपना सभी सामान को खाली कर चुके थे जिस वजह से कयास लगाया जा रहा था कि इस बार के नाराजगी राजद को पाटना मुश्किल होगा। अभी मिल रहे जानकारी के अनुसार जगदानंद सिंह का इस्तीफा देते ही प्रदेश के राजनीति में उबाल आ गया है और तरस तरह का राजनैतिक चर्चाएं शुरू हो गई है। वैसे माना जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जल्द ही ठोस निर्णय लेते हुए नया प्रदेश अध्यक्ष के नामों का घोषणा कर राजनीतिक चर्चाओं पर विराम लगा देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *