तजा खबर

नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, शोक की लहर

लखनऊ, संवाद सूत्र खबर सुप्रभात

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे और उनकी तबीयत सुधरने के बजाय बिगड़ते गया और अंततः उनका निधन हो गया। निधन के खबर देश भर में फैलते ही शोक का लहर फैल गई और उनके शुभचिंतकों में मातमी सन्नाटा पसर गया। वे 80वर्ष के उम्र में दुनिया से अलविदा हो गये। उनका जन्म उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवम्बर 1939 को जन्म हुआ था। मुलायम सिंह यादव अपना कैरियर एक शिक्षक से शुरू कर देश में सत्ता के उच्च शिखर तक पहुंचे थे। देश के सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और एक बार भारत सरकार में रक्षा मंत्री बनने का उनका शौभाग्य प्राप्त हुआ था। मुलायम सिंह यादव का कार्य शैली व समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत रहने तथा विरोधियों के प्रति भी कुशल व्यवहार ने उनके लोकप्रियता को चार चांद लगाते रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *