तजा खबर

क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने रोहित सिंह, शुभचिंतक में दौड़ा खुशी का लहर


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद क्लब रोड़ निवासी वरीय अधिवक्ता अरबिंद सिंह के पुत्र रोहित सिंह औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के नया अध्याय बनाए गए हैं। शुक्रवार को शाम बीसीसीआई के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने इस आशय के जानकारी दी है। रोहित सिंह को अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का लहर ब्याप्त है। क्रिकेट खेल में रुचि रखने वालों में एक नई आशा और उम्मीद के साथ उर्जा का संचार हुआ है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि जिला क्रिकेट संघ के नये अध्यक्ष का मनोनयन से जिला क्रिकेट संघ से जुड़े क्रिकेट खिलाड़ियों को देश दुनिया में क्रिकेट खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर

प्रदान होगा तथा नये युवा पीढ़ी को भी क्रिकेट खेल से जुड़ने का अवसर प्रदान होगा। खबर सुप्रभात का संपादक मंडल के सदस्यों के अलावे समाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र सिंह, जन जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष भीखारी चौहान, भुनेश्वर विचार मंच के संयोजक वेद प्रकाश सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रीना सिंह आदि लोगों ने नव मनोनीत जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित सिंह को बधाई दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *