तजा खबर

जहानाबाद में नहीं मिला स्वास्थ्य विभाग से कुरियर एवं प्रेक्षकों का बकाया राशि, स्वास्थ्य विभाग का असलियत उजागर


जहानाबाद से रणजीत कुमार का रिपोर्ट


मोदनगंज प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओकरी में कुरियर एवं प्रेक्षक को राष्ट्रीय फाइलेरिया अभियान बर्ष 2009से 2017, कुष्ठ सर्वे अभियान बर्ष 2018से बर्ष 2020,कोविड -19 टिकाकरण सर्वे अभियान बर्ष 2021के अक्टूबर -नवम्बर , कोविड -19मे कुरियर का कार्य मार्च 2022से सितंबर 2022, ग्रीण चैनल के अंतर्गत (H I v) कीट ढोने का कार्य फरवरी 2022से सितम्बर तक, कोविड -19 अभियान में लगे कर्मियों को नास्ता और पानी के लिए 150 रुपया देने का घोषणा के बावजूद भी अभी तक भुगतान नहीं किया जा सका है। इस संबंध में जानकारी के अनुसार अपने बकाया राशि के लिए कर्मी विभागीय अधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं जहां दो टूक में जवाब मिलता है कि अभी आवंटन सरकार द्वारा नहीं दिया गया है इस लिए भुगतान नहीं हो सका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *