तजा खबर

बिहार में दो जगह पर ताजिया जुलूस के दौरान झड़प, भागलपुर में बम ब्लास्ट….लड़की घायल, गया में हुई पत्थरबाजी में इंस्पेक्टर का सिर फूटा

पटना संवाद सुत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार में ताजिया जुलूस के दौरान भागलपुर और गया में हिंसक झड़प हुई है। भागलपुर के नवगछिया में ताजिया जुलूस मक्का तकिया बाजार पहुंची जहां जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में एक लड़की राधा कुमारी घायल हो गई। वहीं गया के डुमरिया प्रखंड के बलिया गांव में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई जिसमें एक स्पेक्टर का सिर फूट गया है। नवगछिया के मक्का ताजिया बाजार में हुए बम ब्लास्ट में

लड़की की दाहिनी आंख में चोट आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। एक युवक को हिरासत में लिया। हालांकि जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस का घेराव कर उसे छुड़ा लिया। गया जिले के बलिया गांव में ताजिया जुलूस के दौरान दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी में स्पेक्टर शेर सिंह के सिर में चोट लगी है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल की। तैनाती की गई है, जिसमें स्थिति सामान्य है। डीएम डॉक्टर त्यागराजन ने

बताया कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। सब कुछ सामान्य है जुलूस को निश्चित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। भागलपुर में जुलूस के दौरान बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें दूसरे समुदाय की लड़की घायल हो ग ई। सके बाद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मक्का तकिया के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग घर में बिजली नहीं थी। तो बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान ताजिया जुलूस जा रहा था। जुलूस से किसी ने एक बम फेंका इसमें एक लड़की घायल हो गई। विस्फोट से आक्रोशित लोगों ने

नवगछिया के मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर घंटों बवाल काटा। मौके पर पहुंची पुलिस हालात को शांत करने में जुट गई। लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं थे। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं गया के नक्सल प्रभावित इलाका डुमरिया प्रखंड में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर रोड बाजी की हालांकि पुलिस भी ताजिया के साथ थी लेकिन स्थिति संभाल नहीं पाई। पुलिस की उपस्थिति में ही जमकर रोड बाजी हुई। इस रोड बाजी में इस्पेक्टर शेर सिंह के सिर में चोट लगी है। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *