पटना में भाजपा कार्यालय पर पथराव

पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

पटना (बिहार) में इन्फ्लुएंसर के कार्यक्रम को लेकर जमकर हंगामा हुआ। वीर चंद पटेल पथ पर जुटे समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय पर पत्थरबाजी की। दरअसल, मिलर स्कूल ग्राउंड में यूट्यूबर आर्यन केल्विन का कार्यक्रम होना था, लेकिन भारी भीड़ जुटने की आशंका के चलते पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। इससे नाराज समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला हंगामे और पथराव तक पहुंच गया।