बारुण (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जम्होर थाना क्षेत्र के मखरा गांव से एक नव विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज में बाकी एक लाख रुपए और एक बाइक नहीं दिये जाने के बाद लगभग छ: माह में ही हत्या कर दहेज के बली चढ़ा देने का हृदय विदारक घटना प्रकाश

में आया है।मृतक नव विवाहिता का पहचान अंजनलि कुमारी के रूप में हुई है।मृतक के पिता मुन्ना राम को मानें तो अंजलि की शादी लगभग छः माह पूर्व अपने औकात के अनुसार दान -दहेज देकर अंजलि गांव में हिंदू रीति-रिवाज से किया था। लेकिन ससुराल वालों ने अभी एक लाख रुपए और एक बाइक बाकी रहने और अभी तक नहीं देने का बहाना बनाकर नवविवाहिता को हत्या फांसी पर चढ़ा कर कर दिया। जानकारी के अनुसार अंजलि पंखा के सहारे फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर ली या फिर ससुराल वालों ने फांसी के फंदे पर चढ़ा कर हत्या कर दी यह तो जांच के बाद ही सच्चाई प्रकाश में आयेगा। लेकिन फिलहाल जानकारी के अनुसार मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

