15 सुत्री मांगों को लेकर सीपीएम ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना, काराकाट सांसद को दिया जनांदोलन का सुझाव, दंडाधिकारी को सौंपा मांगपत्र


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
28 नवम्बर ( शनिवार ) को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने दानी बिगहा स्थित धरना स्थल पर 15 सुत्री मांग को लेकर एक दिवसीय जिलाधिकारी के समक्ष धरना दिया। धरना में जिले के भिन्न-भिन्न प्रखंडों सेआए सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरना के अध्यक्षता जिला सचिव कपिल कुमार सिंह कर रहे थे वहीं पार्टी के राज्य

दंडाधिकारी को 15 सुत्री मांग पत्र सौंपते माकपा जिला सचिव कपिल कुमार सिंह

सचिव मंडल सदस्य दिवाकर जी ने धरना को संबोधित करते हुए सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और अफ्शर शाही पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार लोकतांत्रिक आंदोलनों को अनदेखी कर रही है और राजकिय दमन चला रही है। सीपीआई (एम) अफ्शर शाही, भ्रष्टाचार और राजकिय दमन के खिलाफ तथा गरीबों को हक और अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और यही हमारा रास्ता है। उन्होंने काराकाट से भाकपा (माले ) के सांसद राजाराम सिंह को भी गरीबों के हक और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करने का नसीहत देते हुए कहा कि सांसद को गरीबों के उम्मीदों पर खरा उतरना ही बाम दलों को जबाब देही है। जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में भ्रष्टाचार और अफ्शर शाही चरम पर है लेकिन जनप्रतिनिधियों तथा राजनैतिक दलों द्वारा जन समस्याओं को लेकर मुखर संघर्ष नहीं बल्कि नजरंदाज किया जा रहा है। खेत मजदूर यूनियन के नेता रामाकांत पासवान ने जिलाधिकारी पर गरीबों को उपेक्षित करने का आरोप लगाते हुए कहे कि जिलाधिकारी गरीबों से उनके समस्याओं पर चर्चा करना नहीं चाहते हैं इसलिए वे कनीय अधिकारियों को मांग पत्र लेने के लिए भेजे हैं। धरना में मोहम्मद वाजीद अंसारी,लालता दास, ब्रजेश कुमार सिंह अमरेश सिंह बजरंगी राम सहित सैंकड़ों के संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल थे।