जिला प्रशासन द्बारा आयोजित महोत्सव को उद्देश्यपरक बनाने की मांग

औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा



ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों को हाईलाइट करने के उद्देश्य से आयोजित महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा नहीं दिये जाने की निन्दा।
खेल कौशल मंच एवं कला कौशल मंच का विस्तार का लिया गया निर्णय । उक्त निर्णय आज हुई जनेश्वर विकास केन्द्र की बैठक में लिया गया। बैठक अधिवक्ता संघ भवन में रामजी सिंह की अध्यक्षता में हुई । केन्द्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि जिले के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलो की ऐतिहासिक गरिमा एवं धार्मिक महिमा को प्रचारित करने के उद्देश्य से महोत्सव का आयोजन की शुरुआत की गयी थी । इसके तहत संगोष्ठी, स्मारिका का प्रकाशन , स्थानीय उत्पाद, कलाकारों एवं छात्र छात्राओं को प्राथमिकता दिया जाता था ।कार्यक्रम में जनभागीदारी होती थी तथा उन्हें सम्मान दिया जाता था । परन्तु जिला प्रशासन द्बारा आयोजित सभी महोत्सव में ऐसा नहीं होता। महोत्सव मात्र महंगा तमाशा बन के रह जाता है और जन भागीदारी नहीं होती बल्कि प्रशासनिक कार्यक्रम बन के रह जाता है जिससे आम जनता के पैसों का दुरुपयोग होता है । अत जिला प्रशासन से आय व्यय का ब्योरा जिला वासियों के बीच रखने की मांग की गयी। अन्य प्रस्ताव के जरीए जिले में आयोजित सीता थापा , पातालगंगा,परता धाम, पचार(रफीगंज)जानकी बल्लभ शास्त्री, मनोरा(कुटुम्बा), दाउदनगर, भृगुरारी एवं मरही(गोह), बाणभट्ट, अष्टभुजी , पंचदेव धाम चपरा एवं नागपंचमी महोत्सव चैनपुर का आयोजन वर्षों से जनसहयोग से किया जा रहा है। परन्तु कला, संस्कृति पदाधिकारी के उदासिनता के कारण उक्त महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा नहीं मिल पाया है। इस हेतु कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के कार्यकलाप की निन्दा करते हुए विभागीय कार्रवाई करने की मांग की गयी। अन्य प्रस्ताव के जरीए जनेश्वर विकास केन्द्र के अनुषांगिक संगठन खेल कौशल मंच का पुनर्गठन 13 दिसंबर 2026 को करने का निर्णय लिया गया जिसकी जिम्मेदारी पूर्व संयोजक वीरेंद्र कुमार सिंह को दिया गया। साथ ही 20दिसंबर 2026को कला कौशल मंच के तहत कलाकार समागम आयोजित करने तथा उसी में उसका पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया जिसकी जिम्मेदारी आदित्य श्रीवास्तव, मुकेश चौबे, धर्मेन्द्र यादव , अक्षय पाठक, राम श्लोक रामा को दिया गया। बैठक में वीरेंद्र कुमार सिंह, टमाटर लाल, वीरेंद्र प्रसाद, सिहेंश कुमार सिंह, लालदेव प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, लवकुश प्रसाद सिंह, बैद्यनाथ दुबे, अशोक कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह, किशोर कुमार सिंह, दीप नारायण यादव , संजय सिंह  सिद्धेश्वर विद्यार्थी आदि मौजूद थे ।