तजा खबर

पद स्थापना के इंतजार मे हैं नवचयनित प्रधानाध्यापक

अम्बा (औरंगाबाद) , खबर सुप्रभात

औरंगाबाद जिले के कन्या उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक शक्ति सिंह , प्रभारी प्रधानाध्यापक कुन्दन सिंह बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बर्ष 2022 में प्रधानाध्यापक के लिए आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्रों में जहां अपने योग्यता का परिचय दिये है वहीं विद्यालय का नाम रोशन किये है। दोनों को प्रधानाध्यापक के लिए चयनित होने पर उनके सहपाठी , सुभेक्षुओ में प्रसन्नता ब्याप्त है। हलाकि नवचयनित प्रधानाध्यापक शक्ति सिंह का अभी किसी भी विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर पदस्थापित नहीं किया गया है, प्रभारी प्रधानाध्यापक कुन्दन सिंह इसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक का कार्य भार संभाल रहे हैं।

हालांकि कुटुम्बा प्रखंड के कई वैसे विद्यालय है जहां प्रधानाध्यापक का पद वर्षो से खाली हैं तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय का संचालन हो रहा है। वैसे में यदि नव चयनित प्रधानाध्यापक को कहीं पदस्थापित जल्द करने से खाली पड़े प्रधानाध्यापक का पद को भरने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *