तजा खबर

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक के लहर, कुटुम्बा मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा से किया सम्मानित, पूर्व जिलाध्यक्ष आजीवन पार्टी के लिए संघर्षरत रहे : पुरुषोत्तम

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


औरंगाबाद जनसंघ काल के संस्थापक सदस्य रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अंबा निवासी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राम लखन विश्वकर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा की डॉ विश्वकर्मा जनसंध काल से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन के विचारधारा को निरंतर आगे बढ़ाते रहे वे राजनीतिक के साथ-साथ सच्चे समाजसेवी थे।


अंबा में रहकर पूरा जीवन अपना समाज सेवा में लगाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते रहे उनके निधन से आज भारतीय जनता पार्टी सूनापन सा महसूस कर रहा है। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है जो निकट भविष्य में भरपाई करना संभव नहीं है। हम उनके निधन पर ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
भाजपा नेता पूर्व जिला इंद्रदेव यादव लक्ष्मी नारायण सिंह सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता जुगल किशोर सिंह विनोद शर्मा सुनील कुमार सिंह सुनील शर्मा वीरेंद्र कुमार सिंह टूना प्रसाद गुप्ता जय किशोर मिश्रा राकेश कुमार देवता संजय गुप्ता अनिल कुमार गुप्ता रघुनाथ राम विजय प्रसाद निराला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। एक अन्य जानकारी के अनुसार कुटुंबा प्रखंड के भाजपा मंडल इकाई ने भी जाने माने चिकित्सक व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर रामलखन विश्वकर्मा का आज सुबह 03 बजे के आस पास निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से कामना की है। भाजपा मंडल इकाई द्वारा इस खबर से पूरे इलाके में और भाजपा परिवार में शोक का लहर है। सांसद सुशील कुमार सिंह ने गहरी संवेदना व दुःख व्यक्त किया है।उन्होंने बताया कि इनके निधन से मेरी व्यतिगत क्षति हुई है,ये मेरे पिता जी के सहपाठी थे। निधन की खबर सुन जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,महामंत्री मुकेश सिंह,जिला प्रवक्ता दीपक सिंह व मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार शोकाकुल परिवार से मिल संतावना दिया और मृतक आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना की। दिवंगत डा.विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष ने पार्टी के ध्वज से उनको सम्मानित किया।

2 thoughts on “भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक के लहर, कुटुम्बा मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा से किया सम्मानित, पूर्व जिलाध्यक्ष आजीवन पार्टी के लिए संघर्षरत रहे : पुरुषोत्तम”

  1. Wow, awesome weblog layout! How long have you been blogging for?
    you make running a blog glance easy. The
    entire glance of your web site is fantastic, let alone the content material!

    You can see similar here prev next and those was wrote by
    Antony66.

  2. Wow, superb blog structure! How lengthy have you ever
    been running a blog for? you made running a blog glance easy.
    The overall look of your website is wonderful, let alone the content material!
    I read similar here prev next and those was wrote by
    Ahmed89.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *