केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मौसम विभाग ने इस बार भारत में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने उच्चस्तरीय बैठक की। मीटिंग में केंद्र ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने

के लिए कहा है, ताकि समय रहते लोगों का बचाव किया जा सके। राज्यों को आवश्यक दवाएं, तरल पदार्थ, आइस पैक और ORS का पर्याप्त स्टॉक रखने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

