औरंगाबाद: अम्बुज कुमार/सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
एक तरफ सरकार किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करनें का बड़े – बड़े दावा कर रही है, तो वहीं धरातल पर परिणाम शिफर ( शून्य ) है। शोसल मिड़िया तथा अखबारों में जिला पदाधिकारी औरंगाबाद का कई बार व्यान आ चुका है कि पुरे औरंगाबाद जिले में किसानों का धान पैक्स एवं व्यापार मंड़ल के द्वारा न्यूतम समर्थन मूल्य पर क्रय चालु कर दिया गया है। पुरे जिले में धान क्रय का लक्ष्य 2

लाख मिट्रीक टन निर्धारित किया गया है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 20 हजार मेट्रिक टन अधिक है। खरीफ विपणन वर्ष 2026 – 27 का समयावधि 15 नवम्बर 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है। धान क्रय का न्यूनतम समर्थन मूल्य मोटा धान 2441:00 रुपये प्रति किवंटल तथा पतला ग्रेड वन धान 2461:00 रुपये प्रति किवंटल निर्धारित किया गया है। सरकारी कागजों में 15 नवम्बर 2026 से धान का क्रय पैक्सों एवं व्यापार मंडलों के माध्यम से शुरू कर दिया गया है। जिले में 173 पैक्स तथा 10 व्यापार मंड़ल को धान क्रय हेतु चयन किया गया हैं । कागजों में इतना सौ टन धान क्रय किए जा चुके हैं, सिर्फ आंकड़े का कागजी घोड़ा दौड़ाये जा रहे हैं। धरातल पर क्रय शून्य है। इस संवंध में जिले के कई पैक्स अध्यक्षों से बात किया तो हकिकत सामनें आया । कई पैक्स अध्यक्षों नें बताया कि पुरे बिहार में धान अधिप्राप्ति कोई भी पैक्स एवं व्यापार मंड़ल से अभी शुरू नहीं किए गये हैं। हम सभी हड़ताल पर हैं। पिछले साल सभी पैक्सों पर ज्यादा सूद लगा दिया गया है । जबतक सरकार इस सूद की राशि को माफ नहीं करेगी, तबतक धान का क्रय पुरे बिहार में एक भी पैक्स एवं व्यापार मंड़ल के द्वारा नहीं किए जायेंगें।
सरकार बैंकों की मिलि भगत से पैक्सों पर दमनकारी नीति के तहद ज्यादा सूद वसूलना चाह रही है, जो कतई उचित एवं मान्य नहीं है।

