सड़क दुर्घटना में एक की मौत दुसरा जख्मी

मदनपुर (औरंगाबाद ) सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


मदनपुर थाना क्षेत्र के दशवत खाप ग्राम निवासी खिरियावाँ मोड़ स्थित मनोज शर्मा का 15 वर्षिय पुत्र रितिक शर्मा की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी । घटना 2:00 बजे के लगभग घटी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रितिक शर्मा अपने फुफेरे भाई के साथ पल्सर बाईक पर सवार

होकर उसके गाँव गया जी जिले के आमस थाना क्षेत्र के नगवाँ गाँव जा रहा था । तभी ताराडीह ( आमस ) के पास पीछे से जा रही अनियंत्रित ट्रक नें जोरदार टक्कर मार दी । जिससे पीछे बैठे रितिक शर्मा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी । घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना की पुलिस पहुंची । जख्मी का इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमस में भर्ती कराया । मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल भेज दी । इस घटना के घटित होने से मनोज शर्मा के घर कोहराम मच गया है। रितिज जुड़वा भाई में छोटा भाई था । मनोज शर्मा के कुल तीन पुत्र थें ।