राजपुर (रोहतास) संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
रोहतास जिले के राजपुर थाना अंतर्गत बलिगांव गांव में 18 नवम्बर को मामुली बिवाद को लेकर देखते ही देखते हिंसक रुप धारण कर लिया। घटना में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें कई लोग ज़ख्मी हो गये। घायलों का इलाज राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। जानकारी के अनुसार घटना में बुरी तरह से घायल एक युवक को स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। घटना के बाद पीडित सुधीर चौधरी द्वारा स्थानीय थाना राजपुर में थाना कांड संख्या 2020/26 दिनांक 18.11.2026 दर्ज कराया है तथा न्याय के गुहार लगाया है। जब इसकी जानकारी दुसरे पक्ष को हुई तो एक दिन बाद 19.11.26 को एक षड्यंत्र व कुटरचना करते हुए फर्ज़ी मुकदमा दर्ज करा कर समाज एवं शासन -प्रशासन को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया है। यह आरोप लगाते हुए रुबी देबी पती सुधीर चौधरी ने पुलिस अधीक्षक रोहतास को पुरे मामले को स्वयं अपने स्तर से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग किया है। पुलिस अधीक्षक को दिये गये आवेदन का प्रती पुलिस महानिरीक्षक शाहाबाद प्रक्षेत्र व पुलिस महानिदेशक को भी भेजा है। जिसमें कई गंभीर आरोप लगाते हुए उल्लेख किया गया है कि विपक्षी लोग अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं और पूर्व में भी हत्या करने का आरोपी रहे हैं। और गांव में अभी भी नाजायज गिरोह बनाकर दवंगता प्रदर्शित करने और बर्चस्व स्थापित करने के प्रयास के कुंठीत मानसिकता के तहत घटना का अंज़ाम दिया है।


