जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र अब न्यायालय से ही बनेगा

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि जन्म मृत्यु पंजीकरण संसोधन एक्ट 2026 लागु हो जाने के बाद जिले में जन्म मृत्यु के दो साल पुराने मामले में प्रमाणपत्र बनने का आदेश व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद और अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया जाएगा तब रजिस्ट्रेशन के लिए अधिकृत पदाधिकारी प्रमाण पत्र जारी करेंगे, सम्बंधित पक्षकार को अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में याचिका और दो स्वतंत्र गवाह प्रस्तुत करना होगा, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यता के पुष्टि करेंगे तब निर्धारित शुल्क भुगतान करने पर ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिव और शहरी क्षेत्र में नगरपरिषद सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे , अधिवक्ता ने आगे बताया कि जन्म और मृत्यु के 21 दिन तक प्रमाणपत्र बनवाने निशुल्क है,एक माह से एक वर्ष तक जिला रजिस्ट्रार के अनुमति से और एक वर्ष से दो वर्ष के भीतर के मामले एसडीएम या डीएम के लिखित आदेश से पंजीकरण होगा,दो साल के भीतर के मामले में बिहार में जन्म और मृत्यु का रजिस्ट्रेशन ऑफलाईन और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं यह एक वैधानिक प्रक्रिया है जिसका सरकारी रिकॉर्ड बनता है अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र के लाभ शिक्षा, आधार कार्ड,राशनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बीमा, पेंशन, उतराधिकार ,कानूनी पहचान इत्यादि में लाभ मिलता है, और मृत्यु प्रमाण पत्र से जीवन बीमा,बैंक खाते दावा, दुर्घटना मुआवजा , कोर्ट में मृत्यु दावा साक्ष्य, उतराधिकार, राजस्व और व्यवसायिक प्रमाणपत्र इत्यादि में लाभ मिलता है,यह केवल सरकारी कागज बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि नागरिक अधिकारों और कानूनी पहचान के आधार है।