पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार की राजनीति में बवाल मच गया है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में घमासान मचा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के 4 में से 3 विधायक माधव आनंद, आलोक कुमार सिंह और रामेश्वर महतो ने बागी रुख अपनाते हुए विधानसभा अध्यक्ष से अलग गुट की मान्यता मांगी है। तीनों कुशवाहा के बेटे को मंत्री बनाए जाने से नाराज थे। पार्टी में अब केवल उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता विधायक बची हैं।
