सांसद को आवेदन देकर जिले के जनहित समस्यायों की ओर कराया ध्यान आकृष्ट

अम्बा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाण्डेय नें पत्र के माध्यम से औरंगाबाद के माननीय सांसद अभय कुशवाहा का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल उचित फोरम के माध्यम से निष्पादन करानें का आगाह किया है। सांसद को लिखे पत्र में जिले में चर्चित दो मुख्य समस्यायों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है । (1) गरीब बच्चों की शिक्षा एवं RTE प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान लंवित है। निजी विद्यालय को गरीव बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देनें के एवज में सरकार द्वारा RTE प्रतिपूर्ति राशि देनें का प्रावधान है, लेकिन जिले में काफी दिनों से लंवित है । इस विषय को माननिय सांसद द्वारा उचित फोरम में रखकर मामला निस्तारित करनें का अनुरोध किया है। (2) जिले में लगातार लग रही जाम से स्कुली बच्चो, मरीजों, व्यापारियों, राहगीरों एवं आम नागरिको को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिले के अम्बा, औरंगाबाद, ओबरा, हसपुरा में लगातार जाम लगानें से जिंदगी ठहर सी गयी है। पत्र के माध्यम से माननिय सांसद से पहल कर इन लगनें वाले रोज – रोज के जाम से स्थायी निजात दिलानें का आग्रह किया है।