कुटुम्बा में रेफ़रल अस्पताल में बने नये भवन का उद्घघाटन, ब्यवस्था और प्रबंधन पर उठ रहा सवाल

अम्बा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकारी दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। हैरानी की बात यह है कि उद्घाटन के बावजूद अस्पताल का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, भवन को अब तक अस्पताल प्रबंधन को भी नहीं सौंपा गया है

कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल में नये भवन का हुआ उद्घघाटन

।अस्पताल परिसर की स्थिति भी चिंता बढ़ाने वाली है। इतना ही नहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 बजे PM के बाद समान्य रुप से बिमार मरीजों को दवा भी उपलब्ध नहीं कराया जाता है।मरीजों को लाने और ले जाने के लिए बनाए गए स्ट्रेचर के रास्ते में मधुमक्खियों के दो बड़े छत्ते लगे हुए हैं। इससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल तो खड़े हो ही रहे हैं साथ ही प्रबंधन का घोर लपरावाही भी प्रकाश में आ रहा है।अस्पताल में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम भी अधूरे बताए जा रहे हैं। यहां फायर सेफ्टी उपकरण तक नहीं लगाए गए हैं और न ही एसी की सुविधा उपलब्ध है।अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जिस अस्पताल से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी, वहां बुनियादी व्यवस्थाएं भी पूरी तरह तैयार नहीं हैं। अधूरे निर्माण और अव्यवस्थाओं के बीच अस्पताल के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।स्वास्थ्य केंद्र में जांच सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध नहीं है और उसे संचालित करने के लिए कोई प्रशिक्षित कर्मचारी भी मौजूद नहीं है। ऐसे में मरीजों को जरूरी जांच की सुविधा मिलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल में MBBS डॉक्टरों की भी भारी कमी बताई गई है।स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब अस्पताल में जरूरी जांच मशीनें और पर्याप्त डॉक्टर ही उपलब्ध नहीं हैं, तो करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस भवन का ग्रामीणों को कितना लाभ मिलेगा। लोगों का कहना है कि केवल उद्घाटन कर देने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हो सकतीं। इसके लिए अस्पताल में जरूरी सुविधाओं, उपकरणों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता भी आवश्यक है।अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने और प्रबंधन को भवन नहीं सौंपे जाने के बावजूद उद्घाटन किए जाने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। लोगों का मानना है कि उद्घाटन केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, जबकि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं अब भी अधूरी हैं। करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।