दोपहर 2 बजे के बाद नहीं मिलेगा कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल से समान्य रोगी को दवा


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


बिहार सरकार जहां स्वास्थ्य ब्यवस्था को पहले से बेहतर होने का दावा कर रही है वहीं औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल में 2 बजे ओपीडी बंद हो जाता है और समान्य रोगी को दवा नहीं मिल पाता है। ऐसे में गरीब व असहाय रोगियों के समक्ष काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो लोग सक्षम और संपन्न हैं वे तो बाहर से दवा खरीदी लेते हैं लेकिन ग़रीब व असहाय रोगियों के लिए कोई विकल्प नहीं है। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी बताते हैं कि सरकार द्वारा निर्धारित समय 2बजे तक ओपीडी चलता है और उसी समय तक दवा का वितरण होता है। लेकिन जब सिविल सर्जन औरंगाबाद से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो वे बतलाते हैं कि 2बजे के बाद ओपीडी बंद होने के बाद भी सामान्य रोगियों को भी इमरजेंसी सेवा से समान्य रोगियों को दवा उपलब्ध कराया जाता है। अब चिकित्सा पदाधिकारी और सिविल सर्जन द्वारा जो जानकारी दी गई है उससे कन्फ्यूजन (भ्रम)पैदा रोगियों के बीच हो रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर रोगी कल्याण समिति के सदस्य व जदयू नेता रामाकांत सिंह बताते हैं कि सच्चाई क्या है और स्वास्थ्य विभाग का क्या आदेश है इसके लिए सिविल सर्जन से जानकारी प्राप्त करने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है। उन्होंने आगे बताये की यदि रोगियों द्वारा शिकायत मिलता है तो सरकार अथवा सिविल सर्जन से शिघ्र ही संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया जायेगा और जानकारी प्राप्त किया जायेगा।