देवउठनी एकादशी आज, सनातनियों के मांगलिक कार्य की अब होगी शुरूआत

सुनील सिंह : उप संपदक, खबर सुप्रभात

चार माह की घोर निद्रा में शयन के बाद श्री हरि भगवान विष्णु आज देवउठनी एकादशी को जाग जाते हैं। इस अवधी में सनातनी मांगलिक कार्य पूर्ण रूपेण बंद रहता है। देवशयनी एकादशी ( अषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष एकादशी ) से लेकर देवउठनी एकादशी ( कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष एकादशी ) के बीच भगवान विष्णु क्षीर सागर में शेषनाग की शैय्या पर घोर निंद्रा में शयन में चले जाते हैं। इस चार मास की अवधी को चर्तुमास कहते हैं। इस बीच साधु – संत एवं गृहस्थ सभी एक जगह स्थिर होकर पूजा – पाठ में लगे रहते हैं। कृषक कृषि कार्य में लग जाते हैं । चारो तरफ जल भराव हो जाता है । नदी – नाले उफान पर होते हैं । आवागमन ठप हो जाता है। देवउठनी एकादशी को प्रवोधनी एकादशी भी कहा जाता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। इस तिथि से सनातनी परंपरा के हर मांगलिक कार्य शादी – विवाह, गृह प्रवेश, हर नूतन कार्य की शुरूआत हो जाती है।~~~~ तुलसी विवाह:———– ~~~– आज ही के दिन तुलसी विवाह की भी परंपरा है। तुलसी पूर्व जन्म में वृन्दा थी । उसका पति जालंघर नामक एक शक्तिशाली राक्षस था। वृंदा के सतीत्व के कारण जालंघर देवताओं से युद्ध में अजेय बना हुआ था । भगवान विष्णु नें देवताओं की रक्षा करनें के लिए जालंधर का रूप धरकर वृंदा का सतीत्व भंग कर दिया । तब जालंघर पराजित हुआ । जब यह बात वृन्दा को पता चला तो उसनें भगवान विष्णु को पत्थर ( शालीग्राम ) हो जानें का श्राप दे दिया और स्वयं जलकर भस्म हो गयी । वृन्दा के इसी भस्म राख से तुलसी का पौधा उत्पन्न हुआ । जिसे शालीग्राम रूप में परिणत विष्णु नें अपनें पास रहनें का आदेश दिया । शालीगाम के रूप में उनका विवाह तुलसी के साथ कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को सम्पन्न होगा। बिना तुलसी दल का कोई भी प्रसाद स्वीकार नहीं होगा। तभी से तुलसी ( वृन्दा )और शालीग्राम ( विष्णु ) का विवाह कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को सनातनी परंपरा में मनाया जानें लगा है ।~~~~ वलि – वामन की कथा :- – – – –~~~ आज की तिथि को राजा वलि और वामन की कथा से भी जोड़कर देखा जाता है। पद्म पुराण के अनुसार दैत्य राज बलि अत्यंत दानवीर था तथा रात – दिन यज्ञ – पूजा और हवन में लगा रहता था । नतीजन इंद्र का सिंहासन पर खतरा मंडराने लगा । भगवान विष्णु नें वामन का रूप धरकर असुर राज बली के दरवार में पहुँचकर तीन पग भूमि की माँग कर दी । असुर राजा बली भूमि देनें को तैयार हो गये । वामन नें अपना स्वरूप विस्तार किया । एक पग में पुरी पृथ्वी लोक, दुसरे पग में आकाश नाप लिया । तिसरा पग के लिए राजा नें अपना सिर दे दिया । राजा बलि को पाताल लोक का राजा बनाकर स्वयं भगवान विष्णु नें द्वारपाल बनना स्वीकार कर लिया ।
जो महिलायें आज के दिन तुलसी विवाह का ब्रत रखकर विधिवत पूजन करती हैं वो अखंड़ सौभाग्यवती होती हैं, ऐसी शास्त्रीय मान्यता है।