20 सुत्री बैठक का निर्णय का नहीं हो रहा क्रियान्वयन:अध्यक्ष, आवास योजना में गड़बड़ी करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई हो: प्रमुख, परता पंचायत में सरकारी राशि का दुरपयोग और नल-जल योजना का मामला का भी हो जांच:विजय सिंह, शिकायत का जांचोपरांत कारवाई सुनिश्चित किया जायेगा: प्र०बिकास पदाधिकारी


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


19नवम्बर को कुटुम्बा प्रखंड के 20सुत्री की बैठक काफी हंगामेदार रहा। सबसे पहले 20सुत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष ने सदन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 20 सुत्री बैठक में लिये गये फैसला को स्थानीय अधिकारियों द्वारा लागू नहीं किया जा रहा है। वहीं प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना में मनमानी एवं गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोषी कर्मियों पर अविलम्ब

विजय सिंह,20 सुत्री सदस्य

कारवाई सुनिश्चित करने की मांग किये। सदस्य विजय सिंह ने ग्राम पंचायत परता में सरकारी राशि का दुरपयोग तथा नल जल योजना से जलापूर्ति बाधित होने का मामला भी प्रमुखता से सदन में उठाते हुए जांच कराने की मांग किये। विजय सिंह द्वारा आरोप लगाया गया कि परता पंचायत में बटाने नदी पर लगे सरकारी मोटर की चोरी आज के लगभग 40 साल पहले हो गया था। मोटर चोरी होने के बाद नदी से निकाले गए नाला अप्रांसगिक हो गया है और पानी ( सिंचाई) नहीं होता है। फिरभी नाले की उडाही के नाम पर सरकारी राशि के कथित दुरपयोग हो रहा है। इस संबंध में श्री सिंह ने ख़बर सुप्रभात को फोन पर बताये हुए कहे कि उड़ाही किस योजना के तहत कराया गया यह जानकारी किसानों और ग्रामीणों को नहीं है और इसके लिए पंचायत के मुखिया जिम्मेवार हैं। परता पंचायत के वार्ड नंबर 04 (परता), वार्ड नंबर 07(रहम बिगहा), वार्ड नंबर 02(झखरी) में नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति बाधित होने का भी मामला उठाया तथा रहम बिगहा में आहर के अतिक्रमण का भी मामला उठाते हुए सभी का जांच कराने की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी से किये। अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के द्वारा यह कहना कि 20 सुत्री बैठक के निर्णय को अधिकारियों द्वारा लागू नहीं किया जा रहा है तो यह वाकई में एक गंभीर मामला है और इसके लिए जिम्मेवार अधिकारियों के विरुद्ध जांचोपरांत कारवाई डब्ल -इंजन की सरकार में होगा या फिर जांच के नाम पर लिपापोती का खेल शुरू होगा यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है।बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार द्वारा यह स्वीकार करना की प्रधानमंत्री आवास योजना में मनमानी एवं गड़बड़ी हुई है और इसके लिए दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होना चाहिए, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि प्रखंड प्रमुख प्रखंड का एक सम्मानित जनता द्वारा चुना गया प्रतिनिधि होते हैं। लेकिन इनके मांगों पर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होगा या फिर डबल -इंजन की सरकार में प्रमुख के मांगों को हवा में अधिकारियों द्वारा उड़ा दिया जायेगा? हला की इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने खबर सुप्रभात को बताये की 20 सुत्री की बैठक में माननीय सदस्यों द्वारा जो आरोप लगाया गया है उसे जांचोपरांत कारवाई निश्चित रूप से किया जायेगा और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी पत्र लिखा जा रहा है।