तजा खबर

डाक्टर बिनोद के निधन पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार एवं जदयू नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

अम्बा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात

पीपरा बगाही पंचायत के पूर्व मुखिया एवं समाजिक कार्यकर्ता डाक्टर बिनोद के अकास्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का ताता लगा रहा। कुटुम्बा विधायक सह विधानसभा सभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक राजेश राम ने डाक्टर बिनोद के अकास्मिक निधन पर अपना व्यक्तिगत छती के साथ साथ समाज का अपूर्णीय छती बताया तथा दिवंगत आत्मा के शांति के लिए शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए संकट के इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को भी संतावना दिये हैं। वहीं कुटुम्बा के प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ने भी डाक्टर बिनोद के अकास्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त किए हैं।

जदयू नेताओं ने भी डाक्टर बिनोद के निधन का खबर सुनते ही उनके घर पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा इस विपती के समय में शोकाकुल परिवार को धैर्य रखने का नसीहत देते हुए कहे कि संकट के घड़ी में हम जदयू परिवार आप लोगों के साथ मजबूती से खड़ा हैं , शोक व्यक्त करने वालों में कुटुम्बा के पूर्व विधायक रेणु देवी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व जद यू नेता पंकज पासवान, जिला महासचिव बिरेंद्र मेहता, प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा, डाक्टर प्रकाश वर्मा, बिरेंद्र पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, संजय पासवान शामिल हैं। जिला कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष अजय राम ने भी डाक्टर बिनोद के अकास्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *