केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज संसद के मानसून सत्र का 14 दिन है। आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर 12:00 से चर्चा होगी जो 3 दिन तक चलेगी। चर्चा के आखिरी दिन यानी 10 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी प्रस्ताव पर जवाब देंगे 26 जुलाई को विपक्षी पार्टी के गठबंधन इंडिया की ओर से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। जिसे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था।

