नबीनगर (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
नवीनगर प्रखड़ प्रमुख चित्रा कुमारी नें प्रेस व्यान जारी कर बताया कि मैं अति पिछड़ा समाज से आती हूँ, इसलिए विरोधी लोग मुझे काफी परेशान करते रहते हैं। पाँच वर्षों में मेरे खिलाफ पाँच बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, फिर भी मैं जीत गयी और प्रमुख के पद पर काबीज हूँ। चुनाव आयोग नें भी मुझे अपनें पद पर काबीज रखा है । इसके बाबजुद भी विपक्षी गण फेसबुक तथा शोसल मिड़िया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं कि नवीनगर में प्रमुख का पद खाली है । और तो और मेरा नेम प्लेट को भी ढ़क दिया गया है।

मेरे द्वारा इस घृनित कृत्यों की लिखित शिकायत जिला पदाधिकारी औरंगाबाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी औरंगाबाद, राज्य निर्वाचन आयोग पटना, मुख्यमंत्री बिहार सरकार को दिया गया है।
प्रखंड़ प्रमुख चित्रा कुमारी नें आगे बताया कि एक ओर सरकार अति पिछड़ा समाज को आरक्षण का लाभ देकर आगे बढ़ाना चाहती है तो वही नवीनगर प्रखंड़ के मेरे विरोधी पंचायत समिति के कुछ सम्मानित सदस्य गण बराबर ही मुझे नीचा दिखानें पर पड़े रहते हैं । जो कि शोसल जस्टिस के खिलाफ है।

