औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला उपभोक्ता अदालत ने एक चोरी गई बाईक के पीड़ित को बीमा कंपनी से दावा क्लेम दिलवाई, जिला उपभोक्ता अदालत के सदस्य बद्रीनारायण सिंह ने वाद संख्या -222/25 के शिकायतकर्ता विकेटेश कुमार मननपुर मखदुमपुर जहानाबाद को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जेनरल इंश्योरेंस कंपनी के
95900 का चेक सौंपा ,इस अवसर पर सूचक के अधिवक्ता अरूण कुमार सिंह और बीमा कंपनी अधिवक्ता अजय शर्मा उपस्थित थे जानकारी देते हुए अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बीमा कंपनी से बीमा अवधि
16-09-24 से 15/09/25 तक था इसी बीच 16/10/24 को रात्रि 03 बजे स्वस्तिक होस्पीटल के पास से चोरी हो गई जिसकी प्राथमिकी नगर थाना कांड संख्या -741/24 दर्ज कराई थी बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई फिर बीमा कंपनी ने आवश्यक कागजात और दोनों चाभी लेकर
टालमटोल करने लगी तो मजबूरन शिकायत कर्ता ने वकालतन नोटिस भेज कर वाद दायर किया था।

