तजा खबर

कुटुम्बा के पूर्व प्रमुख के निधन अपूर्णीय छती

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

कुटुम्बा के पूर्व प्रमुख कृष्णा पासवान के असामायिक देहांत हो जाने की सुचना पर आज उनके गृह रतिखाप मे जाकर कुटुम्बा प्रखंड के वर्तमान प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि ई. सुबोध कुमार सिंह , पंचायत समिति सदस्य बंगाली यादव, सूरज राय , धीरेन्द्र चंद्रवंशी , करण पासवान एवं अन्य लोगों ने पूर्व प्रमुख के परिजन से मिलकर संतावन दिए। इस मौके पर उन्होंने बताया की स्व. कृष्णा पासवान के असामायिक मृत्यु होने से पुरे प्रखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसका भरपाई कर पाना भविष्य मे संभव नही है। वे एक सरल व मृदुभाषि व्यक्तित्व के धनी इंसान थे। और उनका गरीब गुरबा के लोगों से बेहद लगाव था।उनके कार्यकाल के दौरान कुटुम्बा प्रखंड मे कई ऐतिहासिक कार्य संपन्न कराया गया था। उनके देहांत की खबर से पुरे प्रखंड व जिले के लोग दुखित है।