तजा खबर

औरंगाबाद के प्रथम जिला परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह का निधन

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिला परिषद के प्रथम जिला परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह का निधन आज शनिवार को पटना एम्स में इलाज के दौरान हो गया। जानकारी के अनुसार वे लम्बी बिमारी से ग्रसित थे जिनका इलाज लम्बे समय से पटना एम्स में चल रहा था और आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे अंतिम सांस लिए। उनके निधन के खबर से पुरे जिला में शोक की लहर दौड़ गई है। तथा उनके शुभचिंतकों, परिजनों एवं रिश्तेदारों ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया है। बताते चलें कि राजेन्द्र प्रसाद सिंह 14.11.1980 से 14.11.1986 तक औरंगाबाद जिला परिषद के अध्यक्ष रहे तथा आजिवन समाज सेवा से जुड़े रहे। राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन समाज के लिए अपूर्णीय छती बताते हुए राजद नेता श्यामसुंदर एवं वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता तथा भगतसिंह पुस्तकालय दरमी कला (नबीनगर) के अध्यक्ष भुनेश्वर विकास ने भी नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर आज ही पटना एम्स से उनके पैतृक गांव गोह प्रखंड के धरधा गांव अंतिम दर्शन के लिए शाम 6बजे लाया जाएगा और उसके बाद अंतिम संस्कार हेतु बानारस के लिए प्रस्थान करेंगे। गोह विधायक भीम सिंह ने भी दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।