तजा खबर

48 दिन बाद भी कुटुम्बा पुलिस नहीं ले सकी सरीता और उसके गवाहों का ब्यान , अपराध गोष्ठी और पुलिस अधीक्षक का आदेश का कुटुम्बा पुलिस पर नहीं पड़ता असर , सरीता नें मिडिया के माध्यम से लगा रही है इंसाफ का गुहार।

अम्बा , औरंगाबाद (बिहार) खबर सुप्रभात।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले का कुटुम्बा थाना क्षेत्र के पीपरा बगाही निवासी सरीता कुमारी पिता राजेन्द्र प्रसाद साव नें खबर सुप्रभात (दैनिक न्यूज पोर्टल) से गुहार लगाते हुए कुटुम्बा के थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगा रही है। सरीता नें खबर सुप्रभात को कुटुम्बा थाना कांड संख्या

50/2022 में अभी तक आवेदिका सरीता एवं उसके गवाहों का ब्यान न लेने तथा मनमानी करते हुए आरोपितों को संरक्षण देने का आरोप सरीता एवं उनके परिजन लगा रहे हैं। सरकार द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढाव अभियान एवं महिला सशक्तिकरण अभियान का गहरा धक्का लगा रहे हैं कुटुम्बा के थानाध्यक्ष तो यह कहना कोई गलत न होगा। हला की पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश मिश्र द्वारा बार बार हिदायत देने कि अपराध नियंत्रण में लपरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा अपराध गोष्ठी में भी दिशानिर्देश के बावजूद कुटुम्बा थानाध्यक्ष पर किसी प्रकार का असर न पड़ना

गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। बता दें कि सरीता द्वारा 06-03-2022 को ओम सांई नर्सिंग होम में पुलिस के समक्ष अपना फर्द ब्यान दर्ज कराई थी। पुलिस पदाधिकारी द्वारा सरीता का फर्द ब्यान को तत्काल कुटुम्बा थाना को भेज दिया गया था। कुटुम्बा थाना में सरीता का फर्द ब्यान के अधार पर कुटुम्बा थाना कांड संख्या 50/22 के तहत प्राथमिकी तो दर्ज कर लिया गया लेकिन 48 दिन बितने के बावजूद सरीता का और नहीं उसके गवाहों का पुलिस ब्यान दे सकी है। इस संबंध में सरीता और उसके परिजनों का आरोप है कि स्थानीय थानध्यक्ष का सांठ-गांठ आरोपियों से है इसलिए अभी तक पुलिस द्वारा मेरा तथा मेरे गवाहों का ब्यान नहीं लिया जा रहा है।सरीता का फर्द ब्यान के अनुसार उसके परिजनों को धमकी देने , घर और खलिहान में आग लगाने का गंभीर मामले में पुलिस द्वारा नजर अंदाज करने से कानून और न्याय का हत्या तो हो ही रहा है साथ साथ सुशासन और कानून का राज होने का दावा का असलियत का पोल भी खुल रहा है। सरीता और उसके परिजनों ने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से इंसाफ के गुहार लगाते हुए पुरे मामले का उच्चस्तरीय जांच कराने का मांग कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *