तजा खबर

पलिया कोतवाली थाना द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश , तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

खबर सुप्रभात , हिमांशु शर्मा / आलोक कुमार

कोतवाली पलिया पुलिस द्वारा, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया गया पर्दाफाश; 9 अवैध तमंचा, 2 पौनिया, 5 अर्धनिर्मित तमंचा, 3 अवैध बन्दूक, 11 कारतूस एवं भारी संख्या में अवैध शस्त्र बनाने की उपकरण सहित 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार:-

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23.04.22 को थाना पलिया पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुलरा टाण्डा गांव से आगे जंगल से अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से कई निर्मित, अर्द्धनिर्मित शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना पलिया पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रामसागर शर्मा उर्फ सागर शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के कई अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. रामसावर शर्मा उर्फ सागर पुत्र रंजीत शर्मा नि0 कन्धरपुर थाना बण्डा जनपद शाहजहॉपुर
  2. राममिलन पुत्र संपत नि0 बलवीरपुर थाना पलिया जनपद खीरी
  3. प्रमोद कुमार पुत्र मूलचन्द्र नि0 बलवीरपुर थाना पलिया जनपद खीरी

बरामदगी का विवरण-

  1. 08 अवैध तमंचा 315 बोर
  2. 03 अवैध बंदूक 12 बोर
  3. 01 अवैध तमंचा 12 बोर
  4. 01 अवैध पौनिया 12 बोर
  5. 01 अवैध पौनिया 315 बोर
  6. 03 अर्धनिर्मित तमंचा 12 बोर
  7. 02 अर्धनिर्मित तमंचा 315 बोर
  8. 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर
  9. 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर
  10. 03 खोखा कारतूस 315 बोर
  11. 02 खोखा कारतूस 12 बोर
  12. अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 थाना पलिया, सैयद मोहम्मद अब्बास
  2. उ0नि0 हनुमंत लाल तिवारी
  3. उ0नि0 तेज सिंह
  4. हे0का0 कृष्ण कुमार
  5. का0 शगुन चौधरी
  6. का0 अवधेश कुमार
  7. का0 रविकांत
  8. का0 सचिन कुमार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *