तजा खबर

गजना विकास मंच के तत्वावधान में मनाया गया शोखा बाबा का महोत्सव

नबीनगर से वेदप्रकाश का रिपोर्ट

नवीनगर रविवार को पूजा अर्चना के साथ सोखा बाबा गजना विकास मंच के तत्वावधान में नवीनगर स्थित सोखा बाबा का महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोखा बाबा का पुजा अर्चना के साथ दिप जला कर किया गया। अहले सुबह से ही श्रद्धालु भक्त पूजा अर्चना में जुटे रहे सैकड़ों श्रदालु भक्तो ने मंदिर में दर्शन पूजन किया।आस्था और विश्वास का प्रतीक सोखा बाबा महोत्सव मे कलाकार अशोक पांडेय,सौरभ कुमार, मोहित तिवारी, आयुष उपाध्याय, गोविंद, राजीव ने सुबह से शाम तक भक्ति गित

संगीत के माध्यम से जलवा बिखेरा। बुजुर्ग जानकारों ने बताया की सोखा बाबा मन्दीर महास्थान उप नाम महथान समाज के कुल पूज देवता है। सदियों पूर्व नवीनगर को चनकप गढ़ के नाम से जाना जाता था जहॉं महथान समाज के लोग निवास करते थे और इसी गढ़ के एक भाग में यह मन्दीर अवस्थित है। हालाकी अब यहाँ गढ का कोई स्तीत्व नही है पर मन्दीर का वह भाग आज भी विराज मान है। जिसे जिर्णोधार कर भव्य रुप दिया गया है। यहां आने वाले

श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता हैं की यदी किसी बिषैले जिव जन्तु काट ले और वह जीवित अवस्था मे इस मंदिर मे पहुच जाए और सोखा बाबा का पूजन कर जयकारा लगाया जाए तो वह पुरी तरह ठिक हो घर वापस लौटता हैं साथ हीं मंदिर प्रागंण का मिट्टी घर में छिड़कने से विषैले जीव जन्तु घर में प्रवेश नहीं करते।आद्रा नक्षत्र के दौरान प्रयाप्त बर्षा एवं अच्छी उपज के लिए क्षेत्रीय किसानों के अलावा बिहार, झारखंड यूपी सहित कई प्रदेश के लोग सोखा बाबा मन्दिर मे मनोकामना पूर्ती के लिए दर्शन पुजन करने पहुचते हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेन्द्र रजक,समीती अध्यक्ष नर्मदेश्वर पांडेय, सचिव उमेश कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद दरगाही,अनील कुमार सिंह,मुन्ना सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *