LATEST NEWS

रोजगार मेला का होगा आयोजन

गाजियाबाद संवाद सूत्र , खबर सुप्रभात

बेरोजगार युवक–युवतियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजियाबाद, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 26.05.2022 को प्रात: 9.00 बजे आर0डी0 इंजीनियरिंग कालेज में वृहद रोजगार मेला किया जाएगा आयोजन जिला रोजगार सहायता अधिकारी गाजियाबाद संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि बेरोजगार युवक–युवतियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजियाबाद, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 26.05.2022 को प्रात: 09:00 बजे आर0डी0 इंजीनियरिंग कालेज मेरठ रोड, दुहाई, गाजियाबाद में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 40 से अधिक कम्पनियाँ (जैसे श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग्स, अपोलो होम केयर, मिडलैण्ड माइकोफिन, बजाज एलॉयन्स आदि) 4500 से अधिक रिक्ति के सापेक्ष चयन करने के लिए प्रतिभाग कर रही है। वृहद रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, बी0टेक, एम0बी0ए0, नर्सिंग डिप्लोमा (महिलाओं के लिए) पास अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो भाग ले सकते है। वेतनमान 11000 से 45000 रू0 प्रतिमाह है। इन कम्पनियों द्वारा मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेली कॉलर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफीसर, तकनीकी सहायक, आदि पदों के लिए भर्ती की जायेगी। इसके अतिरिक्त बी0एस0सी0 नर्सिंग, जी0एन0एम0 योग्यताधारी महिला अभ्यर्थियों के लिए अपोलो होम केयर में नौकरी के विशेष अवसर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता, सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की छायाप्रति तथा फोटो के साथ प्रतिभाग करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *