औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है। आज का दिन खरना कहलाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास रखते हैं। शाम को सूर्यास्त के बाद नए मिट्टी के चूल्हे पर आम की सूखी लकड़ियों से गुड़ की खीर, रोटी और फल का विशेष प्रसाद तैयार किया जाता है। सूर्य देव और छठी मइया की पूजा के बाद व्रती सबसे पहले यह प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद से ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।
