अम्बा (औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुंबा प्रखंड के बैरांव गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय छठी पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के मंच उद्घाटन प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि व राजद नेता ई. सुबोध कुमार सिंह, बीडीओ प्रियांशु बसु, सीओ चंद्र प्रकाश, समाजसेवी व अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक एवं साहित्यकार डॉ. सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, लालदेव सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, प्रो. रामजीत सिंह, उज्ज्वल रंजन और प्लस टू हाईस्कूल के प्रधान शिक्षक

विनय कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर वक्ताओं ने छठ पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला । वक्ताओं ने कहा कि छठ प्रकृति के प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की आराधना का विशेष पर्व है। वक्ताओं ने बताया कि औरंगाबाद जिले में दो दर्जन से अधिक महोत्सव आयोजित किए जाते हैं। इनमें कुटुंबा प्रखंड छह महोत्सवों के आयोजन के साथ आगे है। इसके लिए सिद्धेश्वर विद्यार्थी के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही उम्मीद जताई गई कि आने वाले समय में कला एवं संस्कृति विभाग बैरांव महोत्सव को भी राजकीय दर्जा देने की दिशा में पहल करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने किया। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें गायक आकाश तिवारी और मोहित पाठक तथा नृत्यांगना हेमा पाठक ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्वीटी राज, सनोज सागर, शिल्पा, सिंटू बिहारी, रोहित पांडेय, अंशिका और चांदनी समेत अन्य कलाकारों ने भी गीत-संगीत से लोगों का मनोरंजन किया। छठ गीतों की प्रस्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा।
