LATEST NEWS

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरुद्ध कल विदेशों में होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी प्रदर्शन के बाद अब विदेशों में भी प्रदर्शन की तैयारी है। अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, स्वीडन, यूके, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस समेत कई देशों में रहने वाले उनके समर्थक केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर कल प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर उन्होंने पोस्टर, बैनर और पंफ्लेट्स तैयार किए हैं।