शराब कारोबारियों के गिरफ्त में अम्बा थाना के दक्षिणी इलाका


अम्बा ( औरंगाबाद ) संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा थाना क्षेत्र के दक्षिणी इलाका इन दिनों शराब कारोबारियों तथा अपराधियों के गिरफ्त में है। शराब कारोबारियों और अपराधियों के मनोबल बुलंदी पर है वहीं आम जन असहज महसूस कर रहे हैं। दबे आवाज में नाम न छापने के शर्तों पर ग्रामीण बताते हैं कि शाम ढलते ही शराब कारोबारियों का जहां पौ बारह रहता है वहीं विरोध व शिकायत करने वाले के विरुद्ध बैठकबाजी तथा तरह तरह का षड्यंत्र रचा जाता है। सूत्रों को मानें तो इन शराब कारोबारियों का संबंध अपराधियों से भी है। पिछले महीने अम्बा थाना क्षेत्र के संडा के पास एक महिला तस्कर को आर्म्स तथा जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार होना, 25 अक्टूबर को बलिया आहर पर बाइक के साथ एक युवक को बड़ी मात्रा में शराब पुलिस के द्वारा पकड़े जाना यह साफ संकेत है कि यह इलाका इन दिनों अपराधियों तथा शराब कारोबारियों के चपेट में है। ग्रामीणों को मानें तो आए दिन असमाजिक तत्वों तथा अपराधी प्रवृत्ति के लोग जगह-जगह पर शराब पार्टी भी चलाते रहते हैं लेकिन चलने वाले शराब पार्टी की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं मिल पाता है।